खस्ताहाल सड़कों ओर शहर के ठप्प पड़े विकास को लेकर भाजपा ने किया पीडब्ल्यूडी का घेराव।

0
631

विरोध प्रदर्शन के साथ लगाए सरकार विरोधी नारे और सौंपा ज्ञापन

बीकानेर, 27 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के आह्वान पर बीकानेर भाजपा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी चारों मण्डलों के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में ठप्प पड़े विकास और सड़कों की दुर्दशा को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्यालय का घेराव किया गया और अतिरिक्त मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा ।

इस अवसर पुराना शहर मंडल, नयाशहर मंडल, गोपेश्वर मंडल, जस्सूसर मंडल व महिला मोर्चा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के शासन में पूरे प्रदेश में विकास ठप्प पड़ा है और प्रदेश पुनः बीमारू राज्य की श्रेणी में आ कर खड़ा हो गया है । सरकार सभी मोर्चो पर विफल हो चुकी है। बीकानेर से सरकार में काबीना मंत्री होते हुए भी शहर की दुर्दशा चरम पर पहुच चुकी है। स्थिति बदतर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि खजाना खाली होने का रोने वाली सरकार से अब आमजन को न्याय की उम्मीद नहीं है और भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष हेतु तैयार है ।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी ने कहा कि शहर का व्यक्ति अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार जैसी कोई चीज प्रदेश में प्रतीत नही हो रही। बीकानेर विश्व स्तरीय हेरिटेज शहर होने के बावजूद भी अब विकास के नाम पर पिछड़ चुका है जिसके जिम्मेदार सरकार में प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री है।

कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए राष्ट्रीय परिषद सदस्य विजय आचार्य ने कहा कि सरकार अपनी अंतर्कलह से जूझ रही है। मुख्यमंत्री अपने उपमुख्यमंत्री को ही नालायक और नाकारा जैसे शब्दों का उपयोग करते हुए शब्द युद्ध में लगे हुए है। गहलोत सरकार महिला, दलित, बेरोजगारी, कर्ज माफी जैसे विषयों के साथ राज्य का विकास करने में भी नाकाम हो चुकी है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्य्क्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने भी संबोधन किया।

इससे पूर्व पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, चंद्रप्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा के नेतृत्व में गोकुल सर्किल से एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यलय पहुँचे जहाँ पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र ही खस्ता हाल सड़को की दशा ठीक करने के लिए ज्ञापन दिया ।

आज के प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष और कार्यक्रम सह प्रभारी डॉ. सुषमा बिस्सा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हुकुम चंद सोनी, किसान मोर्चा जिलाध्य्क्ष श्यामसुन्दर चौधरी, युवा मोर्चा अध्य्क्ष वेद व्यास, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, नरेश नायक, जिला मंत्री कौशल शर्मा, महिला मोर्चा अध्य्क्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री सरिता नाहटा, नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, मंडल महामंत्री, मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन जोशी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा राजकुमारी मारू मंत्री, पार्षद पार्षद किशोर आचार्य, पार्षद दुलीचंद सेवग ,पार्षद अनामिका शर्मा, पार्षद अशोक माली, पार्षद माणक कुमावत, पार्षद रामदयाल पंचारिया, पार्षद भंवरलाल साहू, पार्षद शिव परिहार, पूर्व पार्षद शिव पांडिया, सोहनलाल मारू, पार्षद प्रतीक स्वामी, पार्षद प्रतिनिधि दुर्गाशंकर व्यास, पूर्व पार्षद लक्ष्मण महाराज,पूर्व मंडल महामंत्री गोपाल आचार्य, मनीष जोशी, सुरेश मारू, जुगल किशोर, अनिल हर्ष, कपिल शर्मा, तेजेंदर, शिव कुमार, जयदयाल गोदारा, सतीश पुरोहित, दाऊ जोशी मनोज पुरोहित, भारती अरोड़ा, भगवती, नंदू भदौरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here