इन्दु बाला को प्राणीशास्त्र में पीएचडी

0
576



बीकानेर 17 नवम्बर। महाराजा गंगा सिंह विश्ववविद्यालय ने डूंगर काॅलेज के प्राणीशास्त्र विभाग की इन्दु बाला को पीएच.डी. उपाधि प्रदान की है। इन्दु बाला ने अपना शोध कार्य “चूहों की आंत्र पर विकिरण एवं मर्करी का प्रभाव एवं उसका मोरिंगा ओलिफेरा से बचाव” विषय पर प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित के निर्देशन में पूर्ण किया। उल्लेखनीय है कि डाॅ. पुरोहित के निर्देशन में 22 वीं शोधार्थी को पीएच.डी. उपाधि प्राप्त हुई है। इन्दु बाला की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह, सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष एवं संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here