कमला कॉलोनी में पटाखे की चिंगारी से टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग।

0
572

अजीम भुट्टा की लाइव कवरेज

बीकानेर ,04 नवंबर। बीकानेर के कमला कॉलोनी स्थित खैरपुर भवन के सामने टेंट हाउस के गोदाम में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई आग लगने के तुरंत बाद दमकले आग बुझाने में लगी हुई है इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग कर रही है मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पटाखे की चिंगारी अंडर ग्राउंड के रोशनदान से अंदर चली गई जहां पर गद्दे तकिए और टेंट का सामान रखा हुआ था जो काफी जल गया। आग इतनी ज्यादा फैल गई की एक बार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग आग बुझाने में लगे हुए हैं। हालांकि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। इस दौरान कोटगेट थानाधिकारी ,सीओ सिटी सुभाष शर्मा, जनप्रतिनिधि व पार्षद मनोज और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ताहिर कादरी सहित कई जनप्रतिनिधि आग बुझाने में लगे हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here