कोलायत विधानसभा क्षेत्र में 17 माध्यमिक व 3 उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्वीकृति, उच्च प्राथमिक से माध्यमिक व माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत हुई स्कुलें।

0
526

बीकानेर, 3 नवम्बर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा है कि राज्य सरकार ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों को क्रमोन्नत कर दीपावली की सौगात दी है। उन्होंने बताया कि  विधानसभा क्षेत्र की 17 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालय में और 3 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है।
उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नेणिया, कोलासर पश्चिम, रणधीसार, मियाकौर, शहर लवायत,  फुलासर छोटा, छिला कश्मीर, माधोगढ़, शिंभू का भूर्ज, पैथडो की ढाणी, पाबूसर पश्चिम, गोयलरी, 15 सीडब्ल्यूबी चारणवाला, काकेलान भेलू, आरडी-931 मैन नहर बज्जू, ईश्वरपुरा बांगड़सर व बेरा देदावतान को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया हैं।
इसी प्रकार से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोडायत, गोविन्दसर व 4 एमएम भलुरी को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है। उन्होंने कोलायत विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों के क्रमोन्नत करने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा का कोलायत की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए संसाधानों की कमी नहीं रहने दी जायेगी।



उच्च शिक्षामंत्री ने सुने अभाव-अभियोगअधिकारियों को दिए समस्या समाधान के निर्देश
बीकानेर, 03 नवम्बर। उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी ने बुधवार को सर्किट हाउस में जन सुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उच्च शिक्षामंत्री भाटी को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए जन प्रनिधियों और आमजनों ने सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में ज्ञापन दिए। आमजन ने पानी, बिजली, मौसमी रोगों की रोकथाम, सड़कों को सुधरवाने, सिंचाई की समस्या हल करने के लिए ज्ञापन दिए। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम, उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार कालूराम सहित बड़ी संख्या में पंचायत राज जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
—–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here