ग्रुप एवं डेंगू रोग नियंत्रण जागरूकता शिविर ,स्वर्णकार युवाओं ने लिया रक्तदान का संकल्प।

0
1776


बीकानेर, 12 नवम्बर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज युवा वर्ग की ओर से शुक्रवार को पारीक चौक के अक्कासर निवास में रक्त समूह एवं डेंगू रोग नियंत्रण जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 101 युवाओं ने अपने रक्त समूह की जांच करवाई तथा आवश्यकता अनुसार जरूरत मंद को रक्तदान करने का संकल्प दोहराया।


जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ.सी.एल.सोनी, बगीची मैढ़ सुनारान मोक्षधाम के अध्यक्ष वयोवद्ध समाज सेवी गणेश लाल डांवर ने शिविर का आगाज सबके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलमय कामना से किया। अतिथियों ने कहा कि युवा वर्ग अधिकाधिक रक्तदान व अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं । डेंगू के बढ़ते प्रकोप के प्रति सावधानी रखने के लिए लोगों को जागरूक करें। व्यसन व नशाखोरी की प्रवृृति से बचें तथा स्वर्णकारी कला के हूनर को बेहतर तरीके से सीखकर आगे बढ़ें। वरिष्ठ समाज सेवी सरदार मल डांवर ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए उनके संगठित प्रयास की सराहना की।
वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ.सी.एल.सोनी ने कहा कि वर्तमान में डेंगू के कारण कई रोगियों की प्लेटरेट बहुत गिर रही है, उनको तत्काल प्लेटरेट की जरूरत पड़ती है। खून के ग्रुप का पता रहने पर हम किसी भी बीमार को रक्तदान कर उसका जीवन बचा सकते है। स्वस्थ युवा द्वारा रक्तदान करने से उसको किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं होती । रक्त पुनः कुछ दिनों में बन जाता है। आयोजन से जुड़े श्रवण उर्फ रवि कूकरा और राजाराम सोनी, राजेश बुटण ने बताया कि रक्त ग्रुप की जांच करवाने वालोें को सूचिबद्ध किया जाएगा व आवश्यकता होने पर उनसे रक्तदान-महादान का कार्य करवाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार सोनी, गोपाल सोनी, जितेन्द्र सोनी भगवान सोनी ,पुखराज ललित पुष्पेंद्रआदि गणमान्य लोगांें ने युवाओं की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर बगीची मैढ़ सुनारान मोक्षधाम के अध्यक्ष वयोवद्ध समाज सेवी गणेश लाल डांवर का सामाजिक कार्यों पर सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here