बीकानेर के कमल जोशी सहित 10 कलाकार राज्य स्तर पर होंगे पुरस्कृत,राज्य कला पुरस्कारों की घोषणा

0
586



जयपुर, 16 नवंबर। राजस्थान ललित कला अकादमी की 62वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल ने मंगलवार को राज्य के 10 कलाकारों की कलाकृतियों को पुरस्कार योग्य घोषित किया है। इस सूची में बीकानेर के कमल किशोर जोशी की कलाकृति भी शामिल है।
अकादमी सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि निर्णायक मंडल ने रिचा माहेश्वरी (काेसमाेस), कमल किशोर जोशी (मेघराज), डॉ. मणि भारतीय (लैंडस्केप), योगेंद्र सिंह नरूका (ए मैरिज पार्टी), दुर्गेश कुमार अटल (फ्लोवर), निर्मल यादव (द लयूनार शेडस), कुमुदनी भरावा सोनी (कहां घूमे कहां जाए), राजेंद्र प्रसाद मीणा (मूवमेंट ऑफ जॉय), सुनील कुमार कुमावत (होप -3) और रितु शेखावत (फ्लोइंग वर्लपूल) का चयन किया है।


उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी के लिए राज्य भर से 196 कलाकारों की 584 कलाकृतियां प्राप्त हुई। निर्णायक मंडल द्वारा इनमें से 97 कलाकारों की 121 कलाकृतियों का चयन किया है। इन कलाकृतियों को अकादमी द्वारा आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं इनमें से 10 सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियां पुरस्कार के लिए चयनित की गई हैं। पुरस्कृत 10 कलाकारों को प्रदर्शनी के दौरान 25-25 हजार रुपए के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक मंडल के सदस्य उदयपुर के अब्बास बाटलीवाला, दिल्ली के अजीत कुमार पटनायक तथा चंडीगढ़ के मदनलाल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here