वेटरनरी विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. गर्ग ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, विश्वविद्यालय के नवीन प्रकाशनों की प्रतियां की भेंट

0
559

बीकानेर 24 नवम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की एवं विश्वविद्यालय की शिक्षा, प्रसार एवं अनुसंधान प्रगति से अवगत करवाया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. गर्ग ने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को विश्वविद्यालय के दो नवीन प्रकाशन ‘राजुवास विजन-2030‘ एवं विश्वविद्यालय के पशुविज्ञान केन्द्रों के नवाचारों से खुशहाल हुए पशुपालकों के ‘सफलता की कुछ कहानियां‘ की प्रतियां भेंट की। गौरतलब है कि वेटरनरी विश्वविद्यालय ने अतीत में किए गए कार्यों के व्यापक मूल्यांकन एवं भावी चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए आगामी दस वर्षों में किए जाने वाले कार्यों का रोड़मेप तैयार किया है जो कि विश्वविद्यालय के शिक्षा, प्रसार, अनुसंधान, वित्तीय सुद्दढ़ीकरण एवं पशुपालक एवं पशुकल्याण के दायित्वों के निष्पादन में मार्गदर्शक का कार्य करेगा। वेटरनरी विश्वविद्यालय नियमित रूप से पशुपालकों के ज्ञान एवं कौशल विकास हेतु प्रशिक्षणों एवं प्रसार कार्यक्रमों का आयोजन करता है। विश्वविद्यालय के प्रयासो से बहुत से पशुपालकों ने स्वरोजगार की धारा से जुड़कर अपना आर्थिक उत्थान किया है। ‘सफलता की कुछ कहानियां‘ प्रकाशन में पशु विज्ञान केन्द्रों के नवाचारों से लाभान्वित हुए पशुपालकों की सफलता का विवरण है। इस अवसर पर सुबीर कुमार, सचिव, राज्यपाल भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here