घबराने की जरूरत नहीं, वीकेंड कर्फ्यू मैं मिलेगा दूध, फल, सब्जी और जरूरी खाने का सामान

0
489

जयपुर 13 जनवरी । पिछले दिनों राजस्थान सरकार की तरफ से कोरोना के बढ़ते ग्राफ के कारण शहरी क्षेत्रों मैं बहुत सारी पाबंदियां लगा दी थी साथ ही वीकेंड कर्फ्यू भी लगाने का फैसला किया था जिसमें कर्फ्यू के दौरान कुछ जरूरी चीजों का उल्लेख ना होने के कारण दूध और फल-सब्जियों को लेकर लोगों में सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज वायरल हो रहे थे । सरकार का इस और ध्यान जाने के बाद गुरुवार को दूध और फल सब्जियों और अन्य खाद्य सामग्री के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की है। इसके अलावा पिछली गाइडलाइन यथावत रहेगी । कोरोना बढऩे के साथ ही सरकार ने पाबंदियां 09 जनवरी को जारी की गई पाबंदियों की गाइडलाइन में संशोधन करते हुए दूध,फल सब्जियों एवं अन्य खाद्य सामग्री के विक्रय से संबंधित दुकानों-स्टोर्स को भी सम्मलित करते हुए प्रत्येक रविवार को कफ्र्यू के दौरान समयानुसार संचालित किये जाने की अनुमति प्रदान की है। इस संबंध में संयुक्त शासन सचिव सीमा कुमार ने आदेश जारी किये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here