पूर्व विधायक स्व.सुरेन्द्र सिह राठौड की पुण्यतिथि मनाई

0
494


बीकानेर, 15 जनवरी। भाजपा के पूर्व विधायक और मरूधरा के लोकप्रिय जन नेता स्व.सुरेन्द्र सिंह राठौड़ की चौथी पुण्यतिथी शनिवार को सुरेन्द्र सिंह राठौड़ फेडऱेशन की ओर से श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन कर गौवंश को गुड़ चारा खिलाया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष रमजान मुगल ने बताया कि स्व.सुरेन्द्र सिंह राठौड़ जनता से जुड़े मुखर नेता थे,उन्होने अपने जीवनकाल में दलितों,गरीबों और शोषित वर्ग की आवाज को दबंगता के साथ उठाया । मुगल ने कहा कि हरदिल अजीज और दबंग आवाज के धनी पूर्व विधायक स्व.सुरेन्द्र सिंह राठौड़ जरुरतमंदों और पीडि़तों की मुखर आवाज बनकर अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि आने वाली पीढिय़ां याद रखेगी। इस मौके पर क्षत्रीय सभा के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तेज सिंह मेलिया,सामाजिक कार्यकर्ता भंवर सिंह,कुलदीप तंवर,लक्ष्मण पंवार,विक्रम सांखला,रवि गहलोत,बाबूलाल आचार्य समेत अनेक गणमान्यजनों ने स्व.सुरेन्द्र ङ्क्षसह राठौड़ के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अपिर्त कर उनका स्मरण किया। पुण्यतिथि पर फेडरेशन के कार्यकर्ताओ ने तुलसी कुटीर गौ शाला में गौवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाया और कोरोन संक्रमण से बचाव के लिये जरूरमंदो को मॉस्क बांटकर कोविड-19 गाईड लाइन की पालना के लिये जागरूकता का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here