बालक वर्ग में स्वर्ण पदक व बालिका वर्ग में पहली बार राजस्थान को मिला रजत पदक , टीम में शामिल प्रियंका कंवर का हुआ स्वागत

0
1611

बीकानेर 12 जनवरी। पुरुष वर्ग और बालिका वर्ग मैं राजस्थान की दोनों वर्गों की टीमों ने 4 जनवरी से 10 जनवरी 2022 तक इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बालक वर्ग में स्वर्ण पदक एवं बालिका वर्ग में पहली बार रजत पदक प्राप्त किया।
बीकानेर पहुंचने राजस्थान टीम में शामिल बीकानेर की यह बालिका का स्वागत किया गया । रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण पदक विजेता बालक वर्ग के मैनेजर प्रभु सिंह बीका एवं बालिका वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली प्रियंका कंवर का उनके परिवार एवं कोच और जिला बास्केटबॉल संघ एवं बीकानेर के खेल प्रेमियों द्वारा स्वागत किया गया । खिलाड़ी प्रियंका ने अपनी मेहनत का श्रेय अपने कोच संपत राठौड़ एवं बास्केटबॉल संघ की टीम को दिया। भव्य स्वागत के लिए भंवर सिंह, राजेंद्र सिंह शेखावत, संपत राठौड़, निशा लिंबा , चंद्रा कंवर, विश्वजीत सिंह, भावना कंवर , विमला देवी, भवानी सिंह, प्रताप सिंह ,आयुष्मान ,लोकेश अंशुमान ,माहौल प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह भाटी, नरेंद्र गहलोत ,भैरूरतन पुरोहित,मनोज तिवारी ,पूसा राम भादू , दुर्गा सिंह शेखावत, अनिल , शिव दाधीच आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here