ब्लड मोटीवेटर मेल्विन थॉमस का भाजपा देहात विधायक बिश्नोई एवं जिलाध्यक्ष सारस्वत ने किया स्वागत

0
1554

बीकानेर 09 जनवरी । भारत में रक्तदान का महत्व बताने के लिए केरला के वायनाड जिले का 26 वर्षीय युवा मेल्विन थॉमस कन्याकुमारी से श्रीनगर पैदल यात्रा पर 9 अक्टूबर 2021 को निकले थे जो आज बीकानेर पहुंचे हैं। इनका स्वागत भाजपा देहात कार्यालय समता नगर में विधायक बिहारीलाल बिश्नोई एवं जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा बीकानेर देहात जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया मेल्विन थॉमस को श्रीनगर तक 9 फरवरी को पहुंचना है इनका मुख्य उद्देश्य भारत में कोई भी रक्त की कमी के कारण मृत्यु को प्राप्त ना हो हर साल भारत में सड़क दुर्घटना कैंसर प्रसूता थैलेसीमिया आदि बीमारियों में 14000000 की यूनिट रक्त की जरूरत होती है लेकिन भारत में एक करोड़ यूनिट रक्तदान स्वेच्छा से प्राप्त हो पाता है इस कमी को देखते हुए मेल्विन थॉमस कन्याकुमारी से श्रीनगर के लिए पैदल यात्रा शुरू की। मेल्विन थॉमस के मम्मी पापा किसान हैं और यह एक परचून की दुकान चलाते हैं खुद 9 बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here