विवेकानंद जयंती समारोह का हुआ आयोजन

0
376

विवेकानंद जयंती समारोह का हुआ आयोजन
बीकानेर,12 जनवरी। राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय द्वारा बुधवार को विवेकानंद जयंती समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो. ब्रह्माराम चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने युवाओं को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही।
समारोह के मुख्य अतिथि उप निरीक्षक राजस्थान पुलिस होशियार सिंह तथा पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य असद अली असद थे। सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा करियर निर्माण के लिए विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी।
पुस्तकालय विकास समिति के असद अली ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पुस्तकालय के पाठकगण बीका गुंजन, राहुल चौधरी, अशोक सिंह, योगेश हटीला, रजनीश मोदी, महेश पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here