घोषणाओ की बजटी रेल धरातल पर फैल-कामिनी भोजक मैया

0
246

राजस्थान सरकार के द्वारा आज पेश किया गया बजट तालियां बटोरने और हमदर्दी के मलहम के अलावा कोई ठोस और तरक्की का बजट नही है 50 यूनिट तक मुफ्त बिजली की घोषणा उस घाव को भरने का प्रयास मात्र है जो कि बिजली दरो में पिछले दो सालों में हुई बढ़ोतरी से हुआ है सही मायने में अगर बिजली फ्री देनी होती तो मुख्यमंत्री पहले बढ़ाई गई राशि को कम करते फिर मुफ्त बिजली की बात करते तो जनता को फायदा होता तिगुनी बढ़ोतरी के बाद 50 यूनिट फ्री का दावा सिर्फ अपने महंगाई के भुत को उतारने का कार्य है वही महिलाओ के सुरक्षा की बात को नजरअंदाज करना, राज्य के करो में कटौती ना करके रसोई के जायके को महंगाई की आग में ही धकेले रहना और दिखावे के लिए मोबाइल फ्री की स्कीम राजस्थान में महिलाओ पर लगातार होने वाले उन अत्याचारों से ध्यान हटाने के लिए है जिसमे अभी तक दोषियों पर कार्यवाही नही हुई 2018 के चुनाव से पहले किसानों की कर्ज माफी की बात पर भी जिक्र  ना करना किसानों के साथ छलावा है घोषणाओ की रेल पर दौड़ता अशोक गहलोत यह बजट धरातल पर पूर्णतया फैल है प्रेषक कामिनी भोजक मैया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here