सीकर से अजमेर उर्स के मौके पर चादर लेकर हुए रवाना

0
296

अजमेर शरीफ चादर रवाना:ख्वाजा साहब के उर्स के मौके पर चादर रवाना, सीकर की तरक्की भाईचारा ओर अमन के लिए करेंगे दुआ

सीकर, 06 फ़रवरी। मोहल्ला रोशनगंज स्थित सूफी बिस्मिल सरकार दरगाह से उदय सेवा संस्थान द्वारा सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के सालाना उर्स के मौके रविवार को अजमेर शरीफ चादर रवाना की गई। सीकर से एक जत्था रवाना हुआ और 8 फरवरी को खानकाहे बिस्मिल के सज्जादानशीन सूफी मोइनुद्दीन जिलानी को सरपरस्ती में ख्वाजा साहब के दर चादर पेश की जाएगी।

इससे पहले सामूहिक दुआ में लोगों ने देश की खुशहाली, कोरोना से मुक्ति ओर सीकर की तरक्की, अमन, चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। सूफी मोइनुद्दीन जिलानी की सरपरस्ती में कव्वालों ने शानदार कलाम पेश किए। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जाकिर बड़गुर्जर, यूथ विंग अध्यक्ष रहीस खान, समीर नारू, सैफ अली गौरी, इशाक नारू आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here