हवन करके मनाया बसंत पंचमी का पर्व

0
366

बीकानेर 05 फरवरी । हिमालय परिवार व गायत्री विद्यापीठ द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर आज सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में मां शारदा की पूजा अर्चना करके यज्ञ किया गया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला । गायत्री परिवार के देवेन्द्र सारस्वत ने इस अवसर पर यज्ञ की महत्ता बताई । उपाध्यक्ष आर के शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बिहारी लाल शर्मा, नरेश अग्रवाल, बृज मोहन, श्याम बिस्सा, सरस्वती शर्मा, शोभा सारस्वत, रोहिताश्व बिस्सा, धनंजय, अनामिका व्यास, विमला व्यास, शारदा देवी, विमला बिस्सा, मंजू पुरोहित, सत्य नारायण, भगवती, गोपाल सहित अन्य उपस्थितों ने आहूतियां दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here