एमफिल की परीक्षाएं कराकर पीएचडी में प्रवेश की मांग को लेकर एमफिल शोधार्थी बैठे आमरण अनशन पर

0
279

बीकानेर, 9 मार्च। एमफिल की परीक्षाएं कराकर पीएचडी में प्रवेश की मांग को लेकर एमफिल शोधार्थियों ने धरने को बुधवार को आमरण अनशन में परिवर्तित कर दिया। सुनील कुमावत के अनुसार महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं। आज आमरण अनशन पर दो साथी बैठे। लेकिन शाम तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आमरण अनशन पर बैठे दो साथियों की किसी प्रकार की सुध नहीं ली। मजबूरन आमरण अनशन को आगे संख्यात्मक दृष्टि से एवं पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का फैसला एमफिल शोधार्थियों द्वारा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here