केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का लूणकरणसर में स्वागत

0
281

बीकानेर, 13 मार्च। उत्तरप्रदेश चुनाव में सह प्रभारी के तौर पर मुख्य भूमिका निभाने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रथम बार लूणकरणसर पहुंचने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मेघवाल, मोर्चा उपाध्यक्ष फकीरचंद सोखल पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश नायक, महामंत्री पहलाद नाथ,कुम्हार महासभा के अध्यक्ष महावीर डाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया साथ में जन सुनवाई भी की गई।
केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि विधानसभा चुनावो में भाजपा की विजय होने से प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं पर जनविश्वास की मुहर लगी है और कार्यक्रताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस दौरान कार्यक्रताओं द्वारा जनसुनवाई में कस्बे के वार्ड नं 3 में बसे लोगो को आवासीय पट्टे जारी करने के लिए ज्ञापन दिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here