गंगासहाय पारीक बने प्रगतिशील पारीक संस्था के अध्यक्ष 

0
257

 बीकानेर 6 मार्च । प्रगतिशील पारीक संस्था की बैठक कुलदेवी शक्ति पीठ,जयपुर रोड,बीकानेर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता विनोद कुमार पारीक ने की। बैठक में संस्था के चुनाव,होलिस्नेह मिलन ओर सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा हुई जिसमें सर्वसमिति से श्री गंगासहाय पारीक को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नए अध्यक्ष के निर्वाचित होने पर पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पारीक,आशाराम जोशी और रमेश पारीक ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया और समाज को नई दिशा की ओर ले जाने को कहा।

श्री कुंदनमल बोहरा ने आशा व्यक्त की कि नवीन अध्यक्ष सबको साथ लेकर चले और समाज के लिए कुछ न कुछ नया करे। यह जानकारी देते हुए महामंत्री आनंद पारीक ने बताया कि समाज  ओर संगठन की परंपरा के अनुरूप निर्विरोध अध्यक्ष का चुनाव स्वागत योग्य है। बैठक में डॉक्टर शिव प्रसाद जोशी,एडवोकेट रमेश पारीक,सत्यनारायण शर्मा,किशन पारीक,गोविंद पारीक,अशोक शर्मा,सुशील पारीक,रामनिवास पारीक,डॉक्टर मनोज तिवाड़ी, रमेश पारीक,आशाराम जोशी,कुंदनमल बोहरा,घनश्याम पारीक,आनंद पांडिया ओर उत्तम पारीक सहित समाजके अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन आनंद पारीक ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here