नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन ।

0
312

बीकानेर, 07 मार्च। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ की प्राचार्य डॉ आभा ओझा ने बताया कि नशे के विरुद्ध उपखंड स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में उपखंड के राजकीय एवं निजी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।प्रतियोगिता प्रभारी सुनील दत्त व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 84 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता क्रियान्वत समिति के सदस्य श्रीमती राजश्री स्वामी डॉक्टर रमेश पुरी अमित तवर दिलीप सिंह सेरडिया एवं निजी महाविद्यालय के आनंद नारायण पुरोहित तथा श्रीमती सारिका रंगा ने प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वन में सक्रिय भागीदारी दी ।प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय श्री डूंगरगढ़ राजकीय कन्या महाविद्यालय भारती निकेतन महाविद्यालय श्री डूंगरगढ़ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here