बीकानेर शहर भाजपा सोशल मीडिया विभाग ने नियुक्त किए मंडल संयोजक

0
236

भाजपा बीकानेर शहर के जिला संयोजक विक्रम सिंह राजपुरोहित ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया, व सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. जोगेंद्र सिंह सिलोर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के निर्देशानुसार बीकानेर शहर में 8 मंडलो में संयोजक व सह संयोजक की नियुक्ति कर 24 कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी की है। संगठन के निर्देश पर योजनाएं और कार्यक्रम बूथ कार्यकर्ता तक पहुंचाने का काम करेगी

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार ने कोरोना काल की चुनौतियों को देखते हुए सबसे पहले वर्चुअल प्लेटफार्म का उपयोग शुरू किया। लाखों कार्यकर्ताओं की एक साथ वर्चुअल बैठक करने के साथ सोशल मीडिया पर भी गतिविधियां बढ़ाई जा रही है।

केंद्र सरकार व प्रदेश संगठन के खिलाफ अफवाहों और आरोपों का तुरंत दें जवाब
सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि केंद्र सरकार व संगठन के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों का तुरंत जवाब देने के साथ ही पलटवार भी किया जाने का काम करेगी । फिलहाल कोंग्रेस सरकार किसानों की स्थिति, अधूरी योजनाएं और भाजपा सरकार में किसानों के लिए किए गए काम और पूरी हुई योजनाओं को प्रचारित किया जाएगा।

टीम राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों के तहत हुए कार्यों को भी वोट बैंक तक पहुंचाकर उन्हें साधने का प्रयास कर करेगी। साथ ही विपक्षी दलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
मंडल संयोजक
पुराना शहर मण्डल अमर जोशी, जस्सूसर मंडल अभिषेक कच्छावा, गोपेश्वर मंडल विष्णु आचार्य, लालगढ़ मंडल मोहर सिंह गलगत, जूनागढ़ मंडल अनुज, नयाशहर मंडल वेकेंट व्यास, रानीबाजार मंडल भारत झाम्ब, गंगाशहर मंडल राजकुमार उपाध्याय इसी के साथ 16 सहसंयोजक की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here