ब्राह्मण स्वर्णकार महिलाओं खाटू श्याम जी के साथ फागोत्सव मनाया

0
1663

बीकानेर, 09 मार्च। बीकानेर के गौलछा मौहल्ले में ब्राह्मण स्वर्णकार महिलाओं द्वारा किरण सोनी के निवास स्थान पर होलाष्टक लगने के साथ ही फाग उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें खाटू श्याम के साथ गुलाल उछाल कर फाग भजन गाकर श्याम को रिझाया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मे किरण सोनी ने डफ की धाप पर श्याम का भजन नैणा नीचे करले श्याम गाकर माहौल को फागमय बना दिया विमला सोनी ने छमाछमो के साथ काले ने कर दियो लाल जुल्म कर डारियो भजन की स्वर लहरी बिखेरी बंगला सोनी ने मीठी सुरीली आवाज में होली खेल रिया फागण में भजन गाया अरूणा सोनी ने गुलाल उडाकर रंग ले के चंग ले के ग्वालो की टोली संग ले के नन्द लाल आयो गाकर समां बांध दिया उर्मिला सोनी ने साँवरिया संग माने होली खेलण री मन में आवे भजन की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के समापन पर प्रियंका दीपिका की जोडी़ ने गुलाल उडा कर खूब धमाल मचाई छोटी सोनी ने भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति दी एवं सभी सखियो को बाबा श्याम का प्रसाद वितरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here