भाजपा पार्षदो ने नगर निगम के ताला लगा कर चाबी जिला कलक्टर को सौंपी

0
323

बीकानेर , 09 मार्च। नगर निगम मे अधिकारियों को नियमित कार्यालय में बैठने और रिक्त पदों को लेकर भाजपा पार्षद संभागीय अयुक्त और जिला कलक्टर से मिले ।

बीकानेर भाजपा पार्षद आज सुबह  9 बजे निगम कार्यालय पहुच गए और अधिकारियों का इंतजार करते रहे 10 बजे करीब भाजपा पार्षद मुख्य गेट के पास आ  कर बेठ गए और निगम के गेट पर  ताला लगा दिया और राज्य सरकार और बी डी कल्ला के खिलाफ जमकर नारे बाजी करने लगे  इस दोरान पुलिस  के अधिकारियों ने गेट को खोलने का प्रयास किया पर  पार्षदों ने उन्हें हटा दिया और गेट का ताला नहीं खोलने दिया। 

 भाजपा पार्षदों  ने इस बारे मे डिवीजनल कमिश्नर से फोन से बात कर समय लिया  भाजपा पार्षद का प्रतिनिधिमंडल डिविजन कमिश्नर से निगम मे खाली पड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के पद और निगम मे अधिकारियों को रोजाना निगम में बैठने और पार्षदों की समस्या का समाधान करने  की मांग की  डिवीजनल कमिश्नर ने पार्षदों की बात को पूरा सुना और जिला कलक्टर को फोन कर पार्षदों को सुनने की ओर समाधान  करने को कहा।
     जिला कलक्टर ने सभी पार्षदों की बात को ध्यान से सुना और अश्वाशन  दिया कि निगम के अधिकारी रोज आम लोगों से मिलेगे और पार्षदों की समस्या का भी समाधान करेगे । 

भाजपा पार्षदों ने निगम के लगे तालों की चाबी जिला कलक्टर को सोपी .जिसमे ये पार्षद रहे शामिल
किशोर आचार्य
बजरंग सोखल
भवर साहू
रामदयाल पंचारिया
प्रमोद सिंह
मानक लाल
दुलीचंद शर्मा
चारु शर्मा
हरिओम कड़ेला
विनोद धवल
अनुप गहलोत
पुनित शर्मा
फारुख चौहान
कविता
भगवान सिंह
जितेंद्र भाटी
प्रदीप उपाध्यय
अशोक माली
लष्मी कवर हड़ला
विजय सिंह
परमिश्वरी देवी
मांगीलाल विश्नोई
प्रतीक पार्षद: पार्षद शिव पड़िहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here