‘मगरै रो मोती-मिनजी रतनू’ का विमोचन बीकानेर में करेंगे जैसलमेर के महारावल चैतन्यराज सिंह

0
260

बीकानेर। साहित्यकार भंवर पृथ्वीराज रतनू द्वारा लिखित पुस्तक ‘मगरै रो मोती-मिनजी रतनू’ का विमोचन जैसलमेर के महारावल चैतन्यराज सिंह सा के मुख्य आतिथ्य में 13 मार्च, रविवार को  प्रात: 11 बजे टाऊन हॉल में किया जाएगा। आयोजन से जुड़े सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक हिंगलाजदान रतनू ने बताया कि पुस्तक का प्रकाशन ठाकुर जयवीर सिंह रावलोत हाडलां द्वारा कराया गया है जो कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भी है। स्वामी रामेश्वरानंदजी महाराज के पावन सानिध्य में कार्यक्रम की अध्यक्षता देशनोक के करणी मंदिर निजी प्रन्यास अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारहठ करेंगे वहीं मुख्य वक्ता जोधपुर के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष प्रकाश अमरावत, प्रख्यात साहित्यकार दीप सिंह भाटी होंगे। पत्रवाचन जयपुर के डॉ. किरण कविराज करेंगे। जगदीश रतनू, कैलाश सिंह रतनू, सवाई सिंह रतनू ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here