श्रीडूंगरगढ़ में केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत के आगमन पर स्वागत की तैयारियां जोरों पर

0
354

बीकानेर, 07 मार्च। राजस्थान सरकार के द्वारा अनेक बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं ।जिसमें केश कला बोर्ड का अध्यक्ष महेंद्र गहलोत को बनाया गया है महेंद्र गहलोत बीकानेर जिले के निवासी हैं अतः बीकानेर जिले के निवासियों को विशेष खुशी है। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत को राज्यमंत्री का दर्जा है।

दिनांक 8 मार्च 2022 मंगलवार को जयपुर से प्रस्थान कर प्रथम बार बीकानेर जिले में आ रहे हैं ।सेन समाज की विभिन्न संस्थाओं व स्वजातीय बंधुओं के अलावा कांग्रेस के संगठनों द्वारा विभिन्न जगहो पर स्वागत सत्कार की तैयारियां जोरों से चल रही है। श्रवण कुमार फूलभाटी श्रीराम पलाना ने बताया कि केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत जयपुर से प्रातः रवाना होकर रतनगढ़ होते हुए श्री डूंगरगढ़ मे दोपहर तक दोपहर में पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here