27 मार्च को होगा दाढ़ी और मूंछ की नेशनल लेवल प्रतियोगिता का आयोजन

0
286

बीकानेर, 10 मार्च। राजस्थान में पहली बार नेशनल लेवल बियर्ड व मुस्टेग (दाढ़ी व मुछ ) प्रतियोगिता मिस्टर मरुधर 2022 के पोस्टर का किया गया विमोचन गुरुवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने किया। आयोजक अनिल ओझा ने बताया की राजस्थान स्तर पर पहली बार यह आयोजन बीकानेर में किया जा रहा है। जिसमे देश और प्रदेश के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में ऑनलाइन रजिस्टेशन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 8 कैटेगरी में विजेता और उपविजेता के साथ एक मिस्टर मरुधर टायटल का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुरेंद्र सिंह चावड़ा (भोपाल), मुकेश कुमार (जोधपुर),राजेंद्र व्यास, चंद्रप्रकाश व्यास और राहुल थानवी होंगे। पोस्टर विमोचन में चंद्रप्रकाश व्यास, मनीष पुरोहित, स्लाइट व रोहित मौजूद रहे। यह आयोजन देव इवेंट एंड एंटरटेनमेंट की और से 27 मार्च 2022 को होटल वृंदावन रेजेंसी में आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here