अपना घर आश्रम नोखा के प्रभु आवास,दीनदयाल सत्संग हॉल व अन्नपूर्णा प्रसादालय का हुआ लोकार्पण

0
1663

एक मिशन जिसने बदला आश्रम का स्वरूप
बीकानेर, 26 मई । अपना घर आश्रम नोखा के प्रभु आवास,दीनदयाल सत्संग हॉल व अन्नपूर्णा प्रसादालय के लोकार्पण अवसर पर तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो का आयोजन किया जाएगा। गौभक्त राधाकृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से 28 से 30 मई तक दोपहर 2 से 5 बजे तक मायरा कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी किरण झंवर ने बताया कि मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन नोखा परिसर में होने वाली इस मायरा कथा के लिये नोखा तहसील के प्रमुख गांवों व नोखा नगर के प्रमुख मार्गों से वाहन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान 29 मई को 600 आवासीय क्षमता वाले प्रभु आवास व दीनदयाल सत्संग भवन का लोकार्पण महाराजश्री के कर क मलों से होगा।


अन्न्पूर्णा प्रसादालय का भी होगा लोकार्पण
कहते है एक बेटी दो घरों को रोशन करती है। लेकिन नोखा की बेटियों के काम ने तो पूरे देश में अपने जन्मस्थली का नाम रोशन किया है। उनके एक प्रयास ने अपना घर आश्रम की रसोई को ही महका दिया। नोखा की 1021 बेटियों के आर्थिक सहयोग से आश्रम में अन्नपूर्णा प्रसादालय तैयार किया गया है। जिसमें अत्याधुनिक मशीनरी लगाई गई है। इस रसाई में निर्मित खाने को प्रभूजनों को खिलाया जाएगा। जिसका लोकार्णण 30 मई को किया जाएगा।


आश्रम में 286 प्रभूजन
आश्रम की व्यवस्था संभाल रही किरण झंवर बताती है कि 600 बैड वाले इस आश्रम में इस समय 286 प्रभुजन आवास कर रहे है। आश्रम के निर्माण में स्थानीय दानदाताओं के अलावा देश व प्रदेश के दानदाताओं ने बढ़चढ़कर सहयोग किया है। जिसके कारण ही महज ढाई साल में तीन मंजिला इमारत खड़ी होकर तैयार है। जिसमें प्रभुजनों के लिये सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने बताया कि आश्रम परिसर में प्रभुजनों के लिये चिकित्सकीय सुविधाएं,कटिंग-सैलून की व्यवस्था सहित अनेक प्रकार की सुविधाएं रहेगी।
पोस्टर का लोकार्णण
अपना घर आश्रम में होने वाले नानी बाई रो मायरो व अन्नपूर्णा प्रसादालय के पोस्टर का लोकार्पण बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया,आसकरण भट्टड,हनुमान झंवर,अनवर अली निर्वाण,ओमप्रकाश विश्नोई,ओमप्रकाश,सतीश झ ंवर,रमेश व्यास,गोपाल पंचारिया सहित अनेक जनों ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here