अभी रात दस बजे पेयजल वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जिला कलक्टर

0
328

बीकानेर, 23 मई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शहर में पेयजल वितरण के लिए की गई व्यवस्थाओं का सोमवार देर रात दस बजे जायजा लिया।


टेल एंड और विशेष आवश्यकता वाले क्षेत्रों में टंकियों के माध्यम से शुरू पेयजल वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था का मुआयना किया। जिला कलक्टर पाबू बारी क्षेत्र पहुंचे और पेयजल आपूर्ति के लिए रखवाई टंकी का अवलोकन किया। व्यवस्था के संबंध में स्थानीय नागरिकों से फीडबेक लिया। उन्होंने जलापूर्ति के लिए अधिग्रहित 25 हजार लीटर क्षमता के आठ अतिरिक्त टैंकर का अवलोकन किया और इनमें से चार टैंकर आवश्यकता वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए रवाना करवाए। शेष चार शीघ्र रवाना करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शहर में पांच बड़े टेंकर्स के माध्यम से पूर्व में पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह और अन्य अभियंता भी इस दौरान साथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here