अवैध पेयजल कनेक्शनधारियों के खिलाफ जलदाय विभाग ने की कार्यवाही

0
260

 जलदाय विभाग ने काटे 18 अवैध कनेक्शनबीकानेर, 16 मई। जलदाय विभाग के नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग ने आदर्श कॉलानी व भगवानपुरा क्षेत्र में 18 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे तथा बूस्टर लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की। ग्रीष्म ऋतु व नहरबन्दी के मद्देनजर एक दिन छोड़कर एक दिन आपूर्ति के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए विभाग ने अवैध कनेक्शन काटे। जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव दत्ता ने आम जन से अपील की है बूस्टर नहीं चलाएं, जिससे अन्तिम छोर के उपभोक्ता तक पानी पहुंच सके। उन्होंने बताया कि क्रिटिकल जोन में आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप टैंकर्स से भी जल परिवहन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में क्षेत्र में जलापूर्ति के दौरान बूस्टर लगे हुए पाए जाने पर नॉर्म्स अनुसार पेनल्टी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पानी के अवैध कनेक्शन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। इस दौरान लोगों को अवैध कनेक्शन को नियमतिकरण करवाने के लिए समझाइश की गई। आमजन को बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को नियमानुसार नियमित जल कनेक्शन लेना चाहिए। नियमित कनेक्शन नहीं होने की स्थिति में विभाग द्वारा पेनल्टी लगाई जायेगी। कार्यवाही के दौरान विभाग के मीटर निरीक्षक जेठू सिंह व मीटर रीडर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here