आगामी 26वें महाप्रयाण दिवस के अवसर पर गुरुसन्निधि में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर की चर्चा

0
1622

आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान द्वारा विशेष आवश्यक बैठक का आयोजन

सम्पूर्ण बीकानेर चौखले से समाज जन की रही उपस्थिति

बीकानेर 22 मई। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान संस्थान ने आशीर्वाद भवन में गुरुदेव तुलसी के आगामी 26 वें महाप्रयाण दिवस (17 जून 2022) के पावन अवसर पर परम पूज्य ‘युगप्रधान’ आचार्य श्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण बीकानेर चोखले के श्रावक-श्राविकाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया ।

संस्थान अध्यक्ष श्री महावीर रांका ने स्वागत वक्तव्य दिया । महामंत्री श्री हंसराज डागा ने संस्थान द्वारा चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से उदार भाव के साथ तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया ।
प्रारंभ में संस्थान के मीडिया प्रभारी श्री धर्मेंद्र डाकलिया ने नमस्कार महामंत्र और अणुव्रत गीत का संगान कर बैठक का आगाज किया ।

श्री विनोद भंसाली ने बताया कि बैठक में लगभग 100 जनों की उपस्थिति रही । संस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्री सुमेरमल दफ्तरी विशेष रूप से उपस्थित हुए । उदासर, बीकानेर, भीनासर आदि क्षेत्रों से भी गणमान्यजन पधारे ।

संस्थान से जुड़े श्री दीपक आंचलिया ने बताया की आज की बैठक में श्री बसंत नौलखा, श्री विनोद बाफना, श्री जतन दुगड़, श्री पी सी तातेड, श्री पुखराज चोपड़ा, श्री भेरूदान सेठिया, श्री मनीष बाफना, श्रीमती नयनतारा छलानि, श्रीमती ममता रांका, आदि और अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे ।

मीटिंग का संयोजन श्री किशन बेद ने किया । चौखले की सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ उपस्थित गणमान्य जनों ने भी एकमत होकर संस्थान अध्यक्ष श्री महावीर रांका और महामंत्री श्री हंसराज डागा के नेतृत्व में उनके मार्ग दर्शन के अनुसार आगामी 26वें महाप्रयाण के अवसर पर हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया ।

..
धर्मेंद्र डाकलिया
मीडिया प्रभारी
आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान
गंगाशहर, बीकानेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here