औद्योगिक विकास के लिए बीकानेर को मिले हवाई सेवा विस्तार हेतु निशुल्क भूमि :- पचीसिया

0
247


बीकानेर 24 मई । बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, नरेश मित्तल एवं वीरेंद्र किराडू ने बीकानेर में हवाई सेवाओं के विस्तार हेतु निशुल्क भूमि प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को मांग पत्र भिजवाया | पत्र में बताया गया कि ग्राम नाल बड़ी तहसील बीकानेर में खसरा नंबर 822 रकबा 24.75 हैक्टेयर भूमि जो कि वर्तमान में खाली पड़ी है जिसमें से बीकानेर में हवाई सेवाओं के विस्तार हेतु 23.83 हेक्टेयर भूमि भारतीय विमानपतन प्राधिकरण द्वारा निशुल्क चाही गई है | वर्तमान में बीकानेर के प्रवासी उद्यमी भारत के विभिन्न राज्यों जैसे कोलकाता, गुजरात, दिल्ली, बैंगलोर, असम आदि राज्यों में अपना व्यवसाय कर रहे हैं | इन प्रवासी उद्यमियों द्वारा बीकानेर में आयोजित कार्यक्रमों व सेमिनारों के दौरान बीकानेर में व्यवसाय करने की मंशा जाहिर की जाति रही है लेकिन वर्तमान में बीकानेर से केवल दिल्ली के लिए ही छोटी विमान सेवा उपलब्ध है जिसके कारण प्रवासी उद्यमी बीकानेर में अपने व्यवसाय स्थापित करने में असमर्थ है | वर्तमान में बीकानेर सिरेमिक्स जोन के रूप में भी उभर रहा है एवं गेस पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी प्रक्रियाधीन है | ऐसे में यदि बीकानेर में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाता है तो ना सिर्फ बीकानेर में औद्योगिक विकास होगा साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here