कार्यशाला के माध्यम से बालिकाएं अपनी मेहनत से कत्थक नृत्य मैं राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे तभी कार्यशाला की सार्थकता है- संभागीय आयुक्त नीरज के पवन

0
1635


बीकानेर, 23 मई। कथक नृत्य की कार्यशाला के माध्यम से कडी मेहनत कर इस जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगें तभी कार्यशाला की सार्थकता साबित होगी । यह उदबोधन बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के है श्री पवन आज जिला प्रशासन के तत्वावधान में शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित निःशुल्क कथक नृत्य कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर मुख्य अतिथि के रूप मे बोल रहे थे ।

संभागीय आयुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाली बालिकाओं का सौभाग्य है कि इस कार्यशाला की प्रशिक्षक श्री मती वीणा जोशी स्वयं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक गुरु एवं नृत्यांगना है अतः बालिकाएं पूरे माह मनोयोग के साथ प्रशिक्षण ले ,उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहता है कि शहर के होनहारों को कला संस्कृति का परिचय करवा कर राष्ट्रीय स्तर पर इनकी पहिचान करवावे । आयुक्त महोदय ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद इन सभी बच्चों का जो प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं उनको सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा एवं रविंद्र रंगमंच अथवा बड़े रंगमंच पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा कार्यक्रम की अध्यक्षता जर्मनी से पधारे डॉ नमन वाहन जी ने की डॉ नमन वाहन ने बताया किस संगीत से बड़ा दोस्त जीवन में कोई और हो नहीं सकता।

संगीत जब हमारी दोस्ती हो जाती है तो जहां भी हम जाते हैं हमें बहुत सारे दोस्त अपने आप मिल जाते हैं अपने अनुभव को विद्यार्थियों के बीच बांटते हुए डॉ नमन वाहन ने बताया कि उन्होंने 25 वर्ष पहले बीकानेर में संगीत शिक्षा की शुरुआत की थी और बाद में उन्होंने विभिन्न प्रकार के वादियों को सीखा लेकिन भी जहां भी गए बहुत सारी संगीतकार चिकित्सा के साथ-साथ उनसे संगीत के लिए भी जुड़ते गए जिससे उनको नए-नए देशों में किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं हुई पर एक परिवार जैसा माहौल मिला
इस अवसर पर नृत्यांगना वीणा जोशी ने प्रशिक्षण शिविर की रुप रेखा बताते हुऐ संगीतमय कथक नृत्य सहित गणेशवंदना का प्रदशन कर उपस्थित जनो का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बालकलाकार चैतन्य सहल द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ ।
कार्यक्रम मे उपस्थित समग्र शिक्षा के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गोदारा ने प्रशिक्षण की सफलता की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया ।
प्रारंभ में विद्यालय मे आने पर संभागीय आयुक्त का सादुल स्कूल की तरफ से प्रभारी कृष्ण कुमार व्यास,राकेश वैद,हिमानी शर्मा, रामरतन तंवर,सुरजाराम गोयल,प्रताप सिंह और अंशिका गोयल द्वारा स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षा विभाग की तरफ से नियुक्त प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि शिविर के प्रति बालिकाओं का रूझान जबरदस्त है और बालिकाओं मे शिविर स्थल पर पंजीकरण का उत्साह देखने लायक है ।

       आभार दामोदर तंवर द्वारा ज्ञापित किया गया ।
   इस अवसर पर समग्र शिक्षा की तरफ से शिवशंकर चौधरी, सुमन,हरप्रीत, धीरज पारीक के साथ डाक्टर बहल सहित कई अभिभावक मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here