गुरुदेव आचार्य तुलसी का 26वां महाप्रयाण दिवस 17 को

0
331


25 वर्षों में प्रथम बार पुण्यतिथि पर मिलेगा आचार्यश्री महाश्रमणजी का सान्निध्य
बीकानेर, 26 मई। गुरुदेव तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस पर 17 जून को गुरु तुलसी के पुण्य स्मारक पर युग प्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी का अपनी धवल सेना के साथ पदार्पण होगा। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि युग प्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के आगमन के साथ ही आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। अध्यक्ष रांका ने बताया कि गुरुदेव तुलसी की 25 वर्षों से पुण्यतिथि मनाई जा रही है और प्रथम बार युग प्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में 26वें महाप्रयाण दिवस मनाने का अवसर मिला है। महामंत्री हंसराज डागा ने बताया कि आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका ने गुरुवार को खारड़ा गांव में युग प्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के दर्शन किए। महामंत्री डागा ने बताया कि युग प्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी गंगाशहर स्थित बोथरा भवन से विहार करके 17 जून को आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। यहां श्रद्धा अर्पण, जप, तप व भक्ति संध्या के कार्यक्रम होंगे। आचार्यश्री 18 जून सुबह तुलसी समाधि स्थल से विहार करेंगे।
यह है यात्रापथ
मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र डाकलिया ने बताया कि युग प्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी का नौ जुलाई से छापर में चातुर्मास है। इससे पूर्व गुरुदेव तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान पदार्पण करेंगे। डाकलिया ने बताया कि आज 26 मई को खारी, 27 को राजेरा, बड़ावास फिर राणीसर, पनपालसर, उदासर, गाढ़वाला, केसरदेसर, मोरखाणा, सलुंडिया, नोखा मंडी, नोखा गांव, भामटसर, रासीसर, देशनोक, पलाना होते हुए 11 जून को भीनासर, 12-13 जून बीकानेर, 14-15 गंगाशहर तेरापंथ भवन, 16 को बोथरा भवन व 17 जून को आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान प्रवास रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here