गौरव कोषाध्यक्ष और साहिल मीडिया सहप्रभारी मनोनीत

0
231

भाजयुमो नयाशहर मण्डल कार्यकारिणी का किया गया विस्तारसंगठन को मजबूत करने की रखी गई अपेक्षा

बीकानेर, 29 मई । भाजयुमो नयाशहर मण्डल की कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया। जिसमें गौरव मारू को कोषाध्यक्ष और साहिल कंसारा को मीडिया सहप्रभारी पद पर मनोनीत किया गया। भाजयुमो नयाशहर मण्डल अध्यक्ष नथमल लिम्बा की ओर से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, शहर जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रतापसिंह और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार भाजयुमो नयाशहर मण्डल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में शामिल किए गए सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here