चार धाम के लिए पदयात्रा करेंगे पुरुषोत्तम उपाध्याय

0
266

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 20 मई। उत्तराखंड के चार धामों की पदयात्रा करने को निकले हैं आयकर विभाग में कार्यरत पुरुषोत्तम उपाध्याय। वह बीकानेर से हरिद्वार और उसके आगे सभी तीर्थ पैदल ही शुक्रवार 20 मई से तय करेंगे।
पुरुषोत्तम ने भारत के सभी तीर्थ स्थान की पैदल यात्रा करने का निर्णय किया है। वे अकेले ही यात्रा करते हैं और सिर्फ सामान के नाम पर एक बैग बाबा रामदेव का झंडा और और मोबाइल। पैदल यात्रा के दौरान कहीं भी रुक जाना और जो मिले वह खा लेना यही मृदुभाषी पुरुषोत्तम की आदत है। उन्होंने रामदेवरा की 157 तथा द्वारका की 7 बार पैदल यात्रा की है। वे हर माह रामदेवरा के लिए पैदल यात्रा करते हैं तथा साल में एक बार द्वारका पैदल जाते हैं उन्होंने अमरनाथ और वैष्णो देवी की यात्रा भी पैदल ही की है। कन्याकुमारी स्थित रामेश्वर धाम की यात्रा बीकानेर से शुरू कर 3 माह में पूरी करने का एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया। चार धाम की यात्रा के बाद उनका आगामी लक्ष्य जगन्नाथ पुरी और गंगासागर की पैदल यात्रा के बाद पाकिस्तान स्थित हिंगलाज माता के दर्शन का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here