डूंगर कॉलेज मैं पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान

0
346

बीकानेर 16 मई । राजकीय डूंगर महाविद्यालय में आज सत्र 2021-22 में खेल गतिविधियों में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय गतिविधियों में विभिन्न पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जी पी सिंह जी, खेल समिति प्रभारी डॉ नवदीप सिंह बैंस, खेल प्रशिक्षक श्री मुखत्यार अली ने प्रशस्ति पत्र और नगद राशि के साथ सम्मान और प्रोत्साहन प्रदान किया। इस अवसर पर अभी हाल ही में ब्राज़ील में आयोजित डेफ़ ओलिम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली महाविद्यालय की द्वितीय वर्ष की छात्रा वेदिका शर्मा को महाविद्यालय की तरफ़ से एक हज़ार और स्वयं प्राचार्य महोदय की ओर से पाँच हज़ार की प्रोत्साहन राशि द्वारा सम्मानित किया। विभिन्न खेलो में प्रत्येक 30 स्वर्ण पदक विजेताओं को एक हज़ार रुपए, 19 रजत पदक विजेताओं को पाँच सौ और 19 कांस्य पदक विजेताओं को दो सौ रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here