देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

0
276


बीकानेर, 27 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को जिले के सरकारी कार्यालयों में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए. एच. गौरी, संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) इंदीवर दुबे सहित विभिन्न अधिकारी तथा संभागीय आयुक्त कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।


जिला कलक्टर कार्यालय में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी तथा कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में संजय पुरोहित ने बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here