नापासर मूल के राठी का इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेट ऑफ इंडिया बीकानेर ने किया सम्मान

0
330


बीकानेर 18 मई । इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेट ऑफ इंडिया बीकानेर ने पोस्ट क्वालिफिकेशन एग्जाम इन इंश्योरेंस एन्ड रिस्क मैनेजमेंट कोर्स में नापासर मूल के कोलकात्ता निवासी पूरे अखिल भारत में प्रथम स्थान प्राप्त सीए रमेश राठी का सम्मान किया गया । पूर्व में इस हेतु राठी का द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेट ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में वित्त राज्यमंत्री डॉ भागवत किशनराव करड़ के हाथों सीए रमेश राठी को सम्माननित किया गया था। इस उपलक्ष में सी.ए. अंकुश चोपड़ा ब्रांच अध्यक्ष, सी.ए राहुल पचीसिया ब्रांच उपाध्यक्ष, सी.ए. हेतराम पुनिया ब्रांच सचिव, सी.ए. अभय शर्मा ब्रांच कोषाध्यक्ष, सी.ए. जसवंत सिंह बैड ब्रांच सिकासा अध्यक्ष आदि सामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here