निशुल्क घुटना ऑपरेशन  शिविर का मीनू बिरला व नोखा विधायक बिश्नोई ने किया अवलोकन

0
380

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बुलाएंगे शिविर में-श्रीमती मीनू बिरला
-विधायक     बिहारी लाल व मीनू बिरला ने जाने मरीजों के हाल


बीकानेर, 28 मई। कोटा कर्मचारी सहकारी समिति लिमिटेड सभा नम्बर 108 की अध्यक्ष श्रीमती मीनू बिरला  और  नोखा के विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने फ्लोरल हॉस्पिटल में मरीजों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने मरीजों को स्मृति चिन्ह  भी  भेंट किए।
 बीकानेर सैन समाज की तरफ से शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में 11 मई 2022 से   चल रहे निशुल्क घुटना ऑपरेशन  शिविर का श्रीमती मीनू बिरला व नोखा विधायक बिहारी  लाल बिश्नोई ने अवलोकन किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती बिरला ने कहा कि कोटा में सांसद व लोकसभी स्पीकर ओम बिरला के नेतृत्व में कई सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें चप्पल  वितरण, कम्बल सेवा व भोजन सेवा समेत अनेक आयोजन किए जा रहे है।ं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इस कार्यक्रम में आना था  लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ पाए। अब इस शिविर के समापन कार्यक्रम में हम लोकसभा अध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करेंगे। नोखा के विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि आज उन्होंने इस शिविर में ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों से  मुलाकात की और मैं यह देखकर हैरान हुं कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को आश्चर्यजनक फायदा हो रहा है। मात्र दो घंटे बाद ही आलथी-पालथी लगाकर मरीज बैठ रहे हैं। मैं बीकानेर सैन समाज का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूें कि ऐसे शिविर बार-बार लगाएं ताकि                              सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो में बैठे गरीब लोगों का भला हो सके। शिविर संयोजक शम्भू मारू अतुल ने बताया कि इस शिविर में डॉ. पकंज मोहता और उनकी  टीम ऑपरेशन कर रही है। अब तक 50  से ज्यादा ऑपरेशन किए जा चुके हैं। कुल 101 मरीजों के ऑपरेशन करने का लक्ष्य है। हेयर एण्ड ब्यूटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्रवण मारू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here