पहली बार जलाशय से मछलियां निकलवाने का कार्य करवाया प्रारम्भ

0
268

बीकानेर, 25 मई। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बीछवाल स्थित जलाशय का निरीक्षण किया और पानी की उपलब्धता के बारे में जाना।
इस दौरान उन्होंने जलाशय से मछलियां निकलवाने का काम प्रारम्भ करवाया। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस जलाशय का निर्माण वर्ष 1994 में हुआ। इसके माध्यम से शहरी क्षेत्र में पेयजल वितरण किया जाता है। वर्तमान में यहां बड़ी संख्या में मछलियां हैं।

जलाशय में पानी का लेवल कम होने के कारण इन मछलियों के लिए ऑक्सीजन कम हो जाती है, जिससे इनके जीवन पर खतरा हो जाता है। पानी की कमी के कारण मछलियों के पम्प के इंपैलर में भी फंसने का खतरा होता है, जिससे मशीनरी के खराब होने का डर भी रहता है। वहीं जलाशय में मछलियां होने की स्थिति में इसमें बचे हुए पानी का उपयोग भी संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर जलाशय निर्माण के बाद पहली बार यहां से मछलियां निकलवाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इस कार्य के लिए पंजाब से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है तथा मछलियां निकालने के लिए नावों और फ्रिजर वाले वाहनों की व्यवस्था भी की जा गई है। यह कार्य अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही जलाशय की साफ-सफाई का कार्य भी हो जाएगा। जिससे जलाशय में निचले स्तर का पानी भी आपूर्ति के लिए उपयोग में आ सकेगा।
इस दौरान जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा और अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here