फड़ बाज़ार से हटाये गये ठेले  वालों को भेंसावाड़ा में चौकियां होंगी आवंटित: अरविंद मिढ़ा

0
1764

बीकानेर, 19 मई। फड़ बाजार से हटाये गये  फल- सब्जी के गाड़ो को अब चौखूंटी रोड स्थित भैसावाड़ा में बसाया जाएगा ।शुक्रवार को फल-सब्जी मंडी के अध्यक्ष,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष  अरविंद मिढ़ा के नेतृत्व में पीड़ित पक्षों के साथ  संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से मुलाकात कर उन्हें फड बाजार से हटाए गए ठेले वालों को भैंसा वाड़ा के पास चौकी बनाकर स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मिढ़ा  के आग्रह पर नीरज के पवन ने  प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुझाये गए  स्थान का निरीक्षण किया, निरीक्षण के बाद उन्होंने उपयुक्त स्थान पाया और तुरंत निर्णय लिया गया कि प्राथमिकता के आधार पर  हटाए गए ठेले वालों को चौखूटी रोड़ स्थित भैसावाड़ा में  चौकियां बनाकर किराए पर चौकी दी जाएगी । संभागीय आयुक्त  के इस निर्णय पर ठेले वालों ने सहमति जताई और प्रशासन का आभार प्रकट किया। अरविंद मिढ़ा ने प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लम्बे समय से फड़ बाज़ार की समस्या से राहगीर और गरीब ठेले वाले परेशान होते थें, बरसों पहले की समस्या को संभागीय आयुक्त श्री नीरज के पवन की सक्रियता और इच्छा शक्ति से तुरंत राहत मिली है । इस अवसर पर अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त ए एच गौरी, निगम आयुक्त गोपालराम भी उपस्थित थे।
 प्रतिनिधिमंडल में अरविंद मिढ़ा के  साथ रफीक मोहम्मद, एम डी चौहान, संजू मुगल,गुलाम कादरी, मुख्तार अली एवं अमीन रफीक सहित अनेक ठेले वाले साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here