बीकानेर की बेटी मूमल कँवर का विश्व् तम्बाकू निषेध दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुआ सम्मान

0
1569

बीकानेर, 31 मई। तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत आयोजित ओनलाइन वीडियो संदेश प्रतियोगिता में दो श्रेणियों में
जीत हासिल करने वाली बीकानेर की बेटी मूमल कंवर तंवर को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित कियाा गया। उन्हें 5100 रुपए के दो चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मूमल ने यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने की घोषणा कर दी। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि मूमल कंवर द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए तंबाकू निषेध वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा गया तथा 11,000 से अधिक लाइक मिले।
समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा थे, अध्यक्षता एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि डब्ल्यूएचओ के कंट्री हैड डॉ रोडरीको एच आरफीन व चिकित्सा विभाग के शासन सचिव डा पृथ्वी, एनएचएम के मिशन निदेशक डाॅ जितेंद्र कुमार सोनी व निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ वीके माथुर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here