बीकानेर के दो पहलवानों को सिल्वर मैडल मिलने से कुश्ती संगम में खुशी की लहर

0
329

बीकानेर,22 मई। अंडर 15 वर्ष राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर के भारत पारीक ने 38 केजी में एवं गोपी बागड़़वा ने 62 केजी भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। बीकानेर जिला कुश्ती संगम के सचिव जगन पूनियां ने बताया कि दोनों ही बाल पहलवान होनहार है और कुश्ती में निपुण है भविष्य में गोल्ड मेडल की आशा रखते हैं। बीकानेर जिला कुश्ती संगम के कमल कल्ला, महेंद्र सिंह चौहान,मांगेराम पूनियां, लक्ष्मण सारस्वत, सहीराम, अभिषेक गहलोत महावीर कुमार सहदेव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों ही पहलवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बीकानेर को सिल्वर मेडल मिलने पर संगम के कमल कल्ला ने कहा कि अब बीकानेर के बच्चे और ज्यादा तैयारी करेंगे जल्द ही मैट की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चे और ज्यादा तैयारी कर सकें सिल्वर की जगह गोल्ड ला सके। अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के प्रदेशाध्यक्ष पहलवान महावीर कुमार सहित तमाम माल्हा भारोत्तोलको ने भी इन बाल पहलवानों के सिल्वर मेडल लाने पर खुशी प्रकट की।

भवदीय- महावीर कुमार सहदेव बीकानेर जिला कुश्ती संगम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here