भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए आगे आई महिलाएं और की दाना पानी की व्यवस्था

0
307

बीकानेर 15 मई । हमारी संस्था मदर्स एल एस कर्मा फ़ाउंडेशन की संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी देवी मंडा ने फ़ाउंडेशन की टीम से आग्रह किया कि इस भीषण गर्मी में बेज़ुबान पक्षियों के लिए हमें दाना -पानी व सुरक्षित घरौंदों की व्यवस्था करनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण फ़ाउंडेशन के मुख्य उद्देश्यों में से एक है । इस पर सभी टीम मेंबर्स ने मिलकर बीकानेर शहर में विभिन्न जगहों – वृद्धजन भ्रमण पथ, पब्लिक पार्क, जय नारायण व्यास कॉलोनी , ख़तूरिया कॉलोनी,तिलक नगर , हेत नगर,विनायक विहार व अलग -अलग जगहों के स्कूल्स में पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए 500 पलासियों व मिट्टी से बने धरौदों का वितरण किया गया है ।कुछ जगहों व स्कूल्स में फ़ाउंडेशन की टीम के द्वारा लगाया भी गया ।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी , प्रदेश संरक्षक शिवरी चौधरी , प्रदेश संयोजक डॉ. मीनाक्षी चौधरी , प्रदेश महासचिव डॉ. अनुपमा ज्याणी,नीलम बेनिवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रीति डिडेल, प्रदेश तकनीकी प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर प्रतिभा चौधरी,डॉक्टर अंशुमाला शर्मा,भाग्यश्री फलोदिया, गरिमा दत्ता,शहनाज़ ,शबनम बानो, कंचन जाखड़, नीलम चौहान सहित अनेकों गणमान्य नागरिको व छात्र छात्राओं की भागीदारी से इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया । इस अवसर पर फ़ाउंडेशन की टीम के द्वारा छात्र छात्राओं को बताया गया कि गर्मी में जैसे मनुष्य के शरीर में पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है वैसे ही इन पक्षियों को भी अधिक पानी की आवश्यकता होती है । इस मौसम में पक्षियों के खाने के लिए कहीं भी हरियाली नहीं बचती है तो इन्हें धान बाजरा, ज्वार, गेहूं का दलिया, चावल आदि के दाने हमारे द्वारा डालने पर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और भीषण गर्मी में दाना पानी सही समय पर व एक ही स्थान पर मिलने से पक्षियों को काल का ग्रास बनने से बचाया जा सकता है। ये सब हमारे इको सिस्टम के महत्वपूर्ण घटक है। हमारे पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास भी मील का पत्थर साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here