मिला गुरुवर का मंगल आशीर्वाद, गाड़वाला मार्ग पर सेवा व्यवस्था का शुभारंभ

0
288

बीकानेर 31 मई । आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के महामंत्री हंसराज डागा के नेतृत्व में आज शांति प्रतिष्ठान की टीम निकटवर्ती गाढवाला गांव में मार्ग सेवा व्यवस्था का कार्य शुभारंभ करने पहुंची। इस अवसर पर पूरी टीम को पूज्य प्रवर युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के रास्ते की सेवा करने का मौका मिला। पूज्य प्रवर ने महती कृपा करके इस भीषण गर्मी में भी अपने पांव रोककर शांति प्रतिष्ठान की पूरी टीम को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

मीडिया से जुड़े विनोद भंसाली ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्टी किशनलाल बैद, दीपक आंचलिया, भैरूदान सेठिया, डॉक्टर पी सी तातेड, विमल चोरड़िया, संजय चौरड़िया, प्रदीप लालानी, मनीष बाफना, राजेंद्र पारख, पुखराज दुगड़, श्रीमती संजू लालाणी, श्रीमती श्रीया गुलगुलिया आदि भी उपस्थित रहे । अब यह सेवा व्यवस्था का क्रम गुरुदेव की यात्रा के साथ साथ नोखा होकर वापस बीकानेर पहुंचने तक अनवरत रूप से चलता रहेगा ।

..
धर्मेंद्र डाकलिया
मीडिया प्रभारी
आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here