मुख्यमंत्री केजरीवाल व भगवत मान की फोटो पर कालिख पोती

0
241


बीकानेर 30 मई । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी बताया कि पंजाब में कांग्रेस प्रत्याशी पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाले की पंजाब में दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या का विरोध करते हैं। जब से पंजाब में आम आदमी की सरकार बनी है वहां गुंडागर्दी घटनाएं महिलाओं पर अत्याचार और नशे का कारोबार बढ़ गया है क्योंकि यह सरकार दिल्ली में बैठे केजरीवाल के इशारे पर काम करती है हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि पंजाब सरकार को बर्खास्त किया जाए इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव मुमताज बानो एडवोकेट जितेंद्र नायक महिला ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज शेख एस टी सेल के अध्यक्ष गोवर्धन लाल मीणा चंद्रकांत व्यास मेघराज तंवरआदि ने विरोध प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here