राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव यूनियन की वार्षिक आम सभा सम्पन

0
358

बीकानेर, 15 मई। रविवार को होटल मरुधर पैलेस रानी बाजार में बीकानेर दवा प्रतिनिधियों के संगठन राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव यूनियन की बीकानेर इकाई का वार्षिक आम समेलन आयोजित किया गया सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर अबरार पंवार उपस्थित रहे राज्य पर्यवेक्षक के रूप में राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव यूनियन के प्रेदेश उपाध्यक्ष तथा प्रेदेश कार्यकारणी सदस्य श्याम सांखला उपस्थित रहे ,डॉक्टर अबरार ने सभा को संबोधित करते हुए यूनियन को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया कॉम संजय माथुर ने सभा को सम्बोधित करते हुए वर्तमान में दवा उद्योग में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा करी सभी को एकजुट रहकर आने वाली समस्याओं से सामना करने की सलाह दी ।

कॉम श्याम शंखला ने सरकार द्वारा लाये गए 4 लेबर कोड पर चर्चा करी सभा को कॉम ताहिर आदि ने भी संबोधित किया जिला सचिव सवाई दान चरण व कोषादयक्ष उमेश रंगा ने अपनी अपनी वार्षिक रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया अंत मे बीकानेर इकाई के चुनाव सम्पन हुए जिसमे पुनःकॉम सवाई दान चरण को जिला सचिव व कॉम उमेश रंगा को कोषादयक्ष व कॉम अजय सोलंकी तथा कॉम ताहिर को सह सचिव चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here