राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के संविदा स्वतंत्रता संग्राम का हुआ आगाज,

0
315

वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति से 16 सूत्री मांगो पर हुई वार्ता 

बीकानेर 16 मई। वेटरनरी विश्वविद्यालय सेवाप्रदाता संघ की विभिन्न मांगो को लेकर अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के पदाधिकारी सोमवार को कुलपति को 16 सूत्री मांगो पर वार्ता सकारात्मक रही इसी के साथ ही संविदा स्वतंत्रता संग्राम का आगाज हुआ। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बताया कि संविदा स्वतंत्रता संग्राम का आगाज करते हुए 16 सूत्री मांगो पर वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति सतीश के. गर्ग के सामने रखी जिस पर कुलपति ने किसी को भी नहीं निकालने का आश्वासन दिया और कुछ मांगो अपनी सहमति व्यक्त की। राज्य सरकार द्वारा ठेका कार्मिकों की सूचना मांगे जाने के संदर्भ में सरकार का पत्र अस्पष्ट होने की बात कही जिसे भंवर पुरोहित ने सरकार से स्पष्ट पत्र भिजवाने का कहा साथ ही बताया कि संविदा स्वतंत्रता संग्राम की अगली कड़ी में वेटरनरी विश्वविद्यालय सेवाप्रदाता संघ की मांगो को लेकर सरकार के प्रतिनिधियों को समय-समय पर ज्ञापन सौंपेगे और अपनी मांगे रखेगे और राज्य सरकार से अपने घोषण-पत्र में किये गये वादे को पूरा करते हुए अगामी बजट में वेटरनरी विश्वविद्यालय के ठेकाप्रथा हटाकर नियमित करने के लिए ठोस कदम उठाये इसके लिए प्रयासरत रहेगे। इस उपलक्ष पर जिला अध्यक्ष एकीकृत महासंघ एवं मंत्रालयिक प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश उपाध्याय, तकनीकी प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार फौजी, संभाग अध्यक्ष अजयपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चेतन लाल सोनल, कार्यलय अध्यक्ष पी.एच.डी. शेर अली, संयुक्त मंत्री पी.एच.डी. हितेश अजवानी, महामंत्री आई.जी.एन.पी. कैलाश आचार्य, प्रदेश सचिव दुर्गाशंकर आचार्य, सेवाप्रदाता कर्मचारी संघ के संयोजक योगेश व्यास, सह-संयोजक विष्णु दत, महावीर राजपुरोहित, योगेश शर्मा, विजेन्द्र सिंह, दिगविजय आहुजा, विपलव व्यास, अंकित गहलोत, अनिल आचार्य, विनोद गहलोत सहित वेटरनरी विश्वविद्यालय के संविदा प्रदाता कर्मचारी संघ के सदस्यगण मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here