राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भारत जोडो ” हम सब एक है ” मैं दी श्रद्धांजलि

0
377

बीकानेर 21 मई । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 31 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में आज सर्व प्रथम पंचशती सर्किल स्थित प्रतिमा पर राजस्थान सरकार के कबिनेट मंत्री आदरणीय डॉ. बी डी कल्ला के नेतृत्व में पुष्पांजलि की गयी ।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ मिर्जा हैदर बेग ने बताया कि तत्पश्चात मॉडर्न मार्केट स्थित लगी प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा जिसमें डॉ मिर्जा हैदर बेग शिव गोदारा राजपाल पुनिया सुनीता गौड हरिशंकर नायक पाबूराम जी राकेश सिंगारिया व कांग्रेस जन ने श्री राजीव गांधी जी के राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान तथा अनुकरणीय योगदान का स्मरण करते हुए ” राजीव क्रांति भारत जोड़ो अभियान ” के रूप में मनाते हुए राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए गए उनके प्रोद्योगिकी क्षेत्र में की गयी क्रांति से सम्बन्धित विचारों और मानवीय पहलूओं के अन्तर्गत भारत जोडो पर विचार रखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here