राजूवास सेवा प्रदाता कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर बताई समस्याएं

0
352

मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला से मिले राजुवास सेवाप्रदाता कर्मचारी जल्द ही भिजवाएंगे संशोधित पत्र, नही हटाया जाएगा किसी को विश्वविद्यालय से

बीकानेर 20 मई। वेटरनरी विश्वविद्यालय सेवाप्रदाता कर्मचारी संघ के कर्मचारी अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में संविदा स्वतंत्रता संग्राम के तहत माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला से मिले जिसमें पुरोहित ने अवगत करवाया कि संविदा कर्मियों के नियमितीकरण हेतु कमेटी बनाई उसके द्वारा वेटरनरी विश्वविद्यालय में 2019 में पत्र भेजा गया जिसमें सेवाप्रदात कर्मचारियों की सूचना मांगी गई है, इस पत्र को विश्वविद्यालय ने अस्पष्ट बताया, इस पर मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने आश्वासन दिया कि यह संशेधित पत्र पुनः भिजवाएंगे और साथ ही बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति से वार्ता हुई वह किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। इस उपलक्ष पर जिला अध्यक्ष एकीकृत महासंघ एवं मंत्रालयिक प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश उपाध्याय, सेवाप्रदाता कर्मचारी संघ के संयोजक योगेश व्यास, सुरेन्द्र जोशी, हिम्मत सिंह, असलम अली, दाऊ नारायण, विजय सिंह, श्याम सुन्दर, अनिल शर्मा, विजय सुथार, हिमांशु सहित वेटरनरी विश्वविद्यालय के संविदा प्रदाता कर्मचारी संघ के सदस्यगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here