वर्तमान गोचर को ही डेवलप करके उसे गौ संरक्षण के लिए आरक्षित करें

0
266
बीकानेर 28 मई। बीकानेर गोशाला संघ की आज हुई बैठक में संघ के सचिव बलदेव दास भदानी ने बताया कि बीकानेर नगर विकास न्यास द्वारा सुजानदेसर की गोचर को खुर्द बुर्द करके वहां पर मन मर्जी से ग्रीन फॉरेस्ट डिवेलप करने का प्लान बना रहा है, जो कि गो संरक्षण, गौ संवर्धन के लिए छोड़ी गई गोचर भूमि का अतिक्रमण है।
   इस अवसर पर भीनासर गोचर के अध्यक्ष कैलाश चंद्र सोलंकी ने कहां की प्रशासन ग्रीनफॉरेस्ट के नाम पर जमीन को हड़पना चाहता है, प्रशासन के इस कार्य का गौ सेवा करने वाले बीकानेर के नागरिक कडा विरोध करेंगे। हम किसी भी कीमत पर गोचर की किस्म को चेंज नहीं करने देंगे।
  बैठक में गोचर विकास के पुरोधा निर्मल जी बरडिया ने कहा कि किसने मांग की है सिटी फॉरेस्ट की जो आप डेवलप करके जनता को लाभ पहुंचाएंगे, जबकि गोचर वास्तव में ग्रीनफॉरेस्ट ही है, यदि नगर विकास न्यास को फॉरेस्ट डेवलप करना है तो, वर्तमान गोचर को ही डेवलप करके उसे गौ संरक्षण के लिए आरक्षित करें, परंतु प्रशासन की मंशा गोचर को हड़पने की है, इसे गो भक्त बर्दाश्त नहीं करेंगे।
 भीनासर गोचर के उपाध्यक्ष शिव गहलोत (वकिल साहब) ने कहा कि इस विषय को लेकर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस और 01 जुन 2022 बुधवार को प्रात:11.30 बजे  जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
  बीकानेर गोशाला संघ के सूरजमालसिंह नीमराना ने कहा कि संघ का प्रयास बीकानेर क्षेत्र की समस्त गोचर भूमि के लिए एक संयुक्त संघर्ष समिति बनाने का रहेगा,यह संघर्ष समिति माननीय देवी सिंह जी भाटी के संरक्षण में बनेगी और सभी गोचर संचालित करने वाली समितियों के मुखिया इसके सदस्य होंगे। सोमवार को इसका विस्तार से गठन किया जाएगा, सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आगामी रणनीति की लिए बैठक का भी आयोजन रखा गया है। 
             आज की बैठक में सुजानदेसर, गंगाशहर गोचर के अध्यक्ष बंसीलाल जी तंवर, कार्यकारी अध्यक्ष मूलचंद श्यामसुखा, सरेनाथानिया गोचर के ट्रस्टी मनोज कुमार सेवग, पार्षद अनूप गहलोत, एडवोकेट विनोद कुमार सियाग, रणवीर सिंह रावतसर, एडवोकेट सुनील अचार्य, एडवोकेट जलज सिंह,सरेनाथानिया गोचर के सूरज प्रकाश राव, उमाशंकर सोलंकी, दीपक कुमार, चांदवीरसिंह, हरीश गहलोत आदि ने भाग लिया बैठक की अध्यक्षता निर्मल कुमार बरडिया ने की।

प्रेषक
सूरजमालसिंह नीमराना
अध्यक्ष
बीकानेर गोशाला संघ बीकानेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here